चंडीगढ़ बिजली बोर्ड का निजीकरण करने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी

कर्मचारियों की चंडीगढ़ ड््यूटियां लगाने पर किया विरोध

by TheUnmuteHindi
चंडीगढ़ बिजली बोर्ड का निजीकरण करने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी

चंडीगढ़ बिजली बोर्ड का निजीकरण करने के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी
– कर्मचारियों की चंडीगढ़ ड््यूटियां लगाने पर किया विरोध
पटियाला : टैक्नीकल सॢवस यूनियन सर्कल पअियाला के प्रधान हरजीत ङ्क्षसह और सर्कल सचिव बरेश कुमार ने बताया कि पटियाला सर्कल में बिजली कर्मचारियों द्वारा आज चंडीगढ़ बिजली बोर्ड को मुकम्मल निजीकरन करने के विरोध में रैली करके जोरदार नारेबाजी की गई।
इस मौके कर्मचारियों ने बताया कि पंजाब राज बिजली बोर्ड की तरफ से जो कोई ड्यूटियां चंडीगढ़ में लगाई जा रही हैं, जत्थेबंदी उस की निंदा करती है और चंडीगढ़ जाने से इन्कार करने के लिए बिजली कम्रचारियों को न्योता देती है। यदि कोई अधिकारी धक्का करता है तो जत्थेबंदी डट कर विरोध करेगी। इसके साथ ही शंभू बार्डर पर किसानों पर किए लाठीचार्ज की जत्थेबंदी हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार की निंदा करती है और मांग करती है कि शांतिमई मार्च कर रहे किसानों को दिल्ली जाने दिया जाए। इसके साथ ही पंजाब सरकार की तरफ से अप्रैंटिस लाइनमैनों की भर्ती करने की मांग करती है अप्रैंटशिप लाइनमैन यूनियन के साथ बैठ कर मसले को हल करने की मांग करती है।
जत्थेबंदी यह मांग भी करती है कि निजीकरण विरुद्ध संघर्ष करते पटियाला सर्कल के बिजली कर्मचारी डिसमिस किया गया था। उनमें से राम सिंह और बनारसी दास को कोर्ट के फैसले अनुसार बहाल किया जाये और उन के बकाए तुरंत जारी किये जाएँ। इस रैली को करमजीत सिंह डिविजन प्रधान सब अर्बन मंडल पटियाला, गुरदीप सिंह डिवीजन प्रधान पश्चिम मंडल पटियाला, भगवान सिंह डिवीजन सचिव पूर्व मंडल पटियाला, गुरदीप सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष सर्कल पटियाला, विजय देव पूर्व उप प्रधान पंजाब, इन्द्रजीत सिंह, दर्शन कुमार, बरेश कुमार, हरजीत सिंह, आदि ने संबोधन किया।

You may also like