बिजली कर्मचारियों ने मांगों हेतु की रोष रैली

by TheUnmuteHindi
protest

पटियाला, 16 मई 2025 : टैक्नीकल सर्विस यूनियन सर्कल पटियाला के प्रधान हरजीत सिंह सेखों और सर्कल सचिव बरेश कुमार ने बताया कि आज पटियाला में चारों डिवीजनों के कर्मचारियों ने इकठ्ठा हो कर विशाल रैली सर्कल दफ्तर में की। इस रैली में टैक्नीकल सर्विस यूनियन, पावरकाम और ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन पंजाब और पी.एस. पी. सी. एल. पैसको और ट्रांसको पैसको यूनियन ने शिरकत की। इस इक_ में 250 से अधिक कर्मचारियों ने शिरकत की।

यह रखी मांगे

इस मौके प्रवक्ताओं ने संबोधन करते हुए मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाये, निजीकरण की नीति रद्द की जाये, बनारसी दास और राम सिंह को कोर्ट के फैसले अनुसार तुरंत बहाल किया जाये, ओ.पी.एस. स्कीम लागू की जाये, बनतीं पोस्टों अनुसार पक्की भरती की जाये, मुलाजिमों के पे केलों के एरियर की अदायगी एक ही किश्त में की जाए। डी.ए. की बाकी किश्तें तुरंत जारी की जाएं। इस रैली को भगवान सिंह, इंद्रजीत, कर्मजीत सिंह, टेक चंद, हैपी, विजय देव पूर्व उप प्रधान, गुरदीप सिंह, जतिन्दर सिंह चड्ढा आदि ने संबोधन किया।

यह भी देखें :  मुलाजिमों ने सरकार विरुद्ध किया जोरदार प्रदर्शन

You may also like