पटियाला, 26 मार्च : डिप्लोमा, डिग्री और आई. टी. आई. योगता प्राप्त जूनियर इंजीनियर्ज और पदउनित इंजीनियर्ज की प्रतिनिधि संस्था, कौंसिल आफ जूनियर इंजीनियर्ज पी.एस.ई.बी., की स्टेट कमेटी का चुनाव गत दिवस इसके केंद्रीय कार्यालय पटियाला में हुई, जिसमें मुख्य दफ्तर से जारी चुनाव नोटिफिकेशन के अनुसार, साल 2025- 2027 के लिए पदाधिकारियों को सर्वसम्मति केसाथ चुना गया।
इस मौके इंजी. सुखदेव सिंह और इंजी. दविन्दर सिंह ( लाईफ पैटर्न), इंजी. परमजीत सिंह खटड़ा राज्य प्रधान, इंजी. अमनदीप जेहलवी राजय महा सचिव, इंजी. दविंदर ङ्क्षसह खन्ना सीनियर उप प्रधान, इंजी. अमनदीप ङ्क्षसहजोसन उप प्रधान, इंजी. विकास गुपता सचिव, इंजी. चंचल कुमार वित्त सचिव, इंजी. सुपरीत ङ्क्षसह चीफ आर्गेनाइजर, इंजी. मनदीप ङ्क्षहस ढोट कोआपटिड स्टेट कमेटी मैंबर, इंजी. भुपिंदर आडीटर नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त इंजी. पाल ङ्क्षसह, इंजी. जसंवत ङ्क्षसह राए, इंजी. बलबीर ङ्क्षसह को मुख्य सलाहकार नामजद किया गया। जबकि, इंजी. इकबाल ङ्क्षसह, इंजी नरिंदर पाल ङ्क्षसह, इंजी. विमल कुमार, इंजी. गुरबख्श ङ्क्षसह को राज्य सलाहकार चुना गया। इसके अतिरिक्त इंजी. हरनेक ङ्क्षसह सिद्धू, इंजी.ज गसीर ङ्क्षसह, इंजी. रमेश कुमार, इंजी. हरङ्क्षपदर ङ्क्षसह, इंजी. जगजोत ङ्क्षसह को केंद्रीय कार्यकारी कमेटी के स्पैशल इन्वाइटीज के तौर पर नामजद किया गया। इंजी. सुल्तान ङ्क्षसह को कार्यालय सचिव नामजद किया गया है।
प्राप्तियों का है शानदार रिकार्ड
इस मौके इंजी. परमजीत सिंह राज्य प्रधान और इंजी. अमनदीप जेहलवी ने नए चुने गए राज्य महा सचिव ने सांझे तौर पर कहा कि जेईज कौंसिल का जूनियर इंजीनियर्ज काडर के लिए प्राप्तियों का एक शानदार रिकार्ड है। पावर जूनियर इंजीनियर्ज को शुरुआती तनख़्वाह 19260/ – रुपए, पावर जूनियर इंजीनियर्ज के लिए ए. ई. के पदों के लिए तरक्की कोटे को 50 प्रतिशत तक बढ़ाना और आईडब्ल्यूआर की सीमा 5 लाख तक बढ़ाना आदि बहुत सी मांगें सीनियर और तजुर्बेकार लीडरशिप के नेतृत्व में प्राप्त की गई हैं। भविष्य में लीडरशिप की सरप्रस्ती में और मील पत्थर प्राप्त करने के लिए मेहनत की जाएगी।