महाराष्ट्र में मंत्रालयों को लेकर हुई बैठक से एकनाथ शिंदे रहे गैर हाजिर

by TheUnmuteHindi
महाराष्ट्र में मंत्रालयों को लेकर हुई बैठक से एकनाथ शिंदे रहे गैर हाजिर

महाराष्ट्र में मंत्रालयों को लेकर हुई बैठक से एकनाथ शिंदे रहे गैर हाजिर
नई दिल्ली, 12 दिसंबर : महाराष्ट्र में सरकार बनने के बाद भी सब कुछ ठीक चलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। गत दिववस कुछ बड़े मंत्रालय को लेकर हुई बैठक में जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व जेपी नड्डा मोजूद रहे, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मीटिंग से गैर हाजिर नजर आए। जानकारी के अनुसार माना जा रहा है कि कुछ बड़े मंत्रालयों को लेकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भाजपा से नाराज चल रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस महायुति के सहयोगियों के साथ मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर बीते दिन भाजपा नेतृत्व से बातचीत करने दिल्ली पहुंचे। इस बैठक में एनसीपी प्रमुख अजित पवार भी पहुंचे, लेकिन शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे अनुपस्थिति रहे। माना जा रहा है कि शिंदे अभी तक बड़े पदों के लिए अड़े हुए हैं। शिंदे के करीबियों का कहना है कि उनकी पार्टी को केवल एक ही बड़ा मंत्रालय शहरी विकास विभाग दिया जा रहा है। शिंदे पहले गृह मंत्रालय पर अड़े थे, लेकिन अब भाजपा द्वारा इसे न देने की बात खुलकर कहे जाने के बाद वो दूसरे मंत्रालयों पर नजर गढ़ाए हैं, जिसे लेकर बैठक हुई है।

You may also like