नई दिल्ली, 12 नवंबर : मनी लांड्रिंग मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पश्चिम बंागल तथा झारखंड में विभिन्न जगहों पर छापामारी की गई। जानकारी के अनुसार ईडी ने यहछापे कथित अवैध घुसपैठ से जुड़ी मनी लांड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में मारे हैं। संघीय जांच एजेंसी के झारखंड कार्यालय के अधिकारी दोनों पड़ोसी राज्यों में कुल 17 स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं। ईडी ने झारखंड में कुछ बांग्लादेशी महिलाओं की कथित घुसपैठ और तस्करी के एक मामले की जांच के लिए धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत सितंबर में एक मामला दर्ज किया था। ऐसा आरोप है कि घुसपैठ और तस्करी से आपराधिक आय अर्जित की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं ने हाल में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान राज्य सरकार पर ऐसी घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है, जिसको लेकर यह कार्रवाई की गई है।
मनी लाड्रिंग मामले को लेकर ईडी ने की छापामारी
50