39
नई दिल्ली, 21 जुलाई 2025: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रियल एस्टेट कंपनी रामप्रस्थ ग्रुप के निदेशकों संदीप यादव और अरविंद वालिया को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है।
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई 1,100 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में की गई, जिसमें कंपनी ने 2,000 से अधिक घर खरीदारों से पैसे लिए, लेकिन प्रोजेक्ट एज, स्काईज़, राइज़ और रामप्रस्थ सिटी जैसे प्रोजेक्ट्स में 15-20 साल बाद भी फ्लैट्स या प्लॉट्स का कब्जा नहीं दिया।
ED ने पहले 681.54 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की थी। गिरफ्तारी से पहले दिल्ली और गुरुग्राम में तीन स्थानों पर छापेमारी की गई थी।
ये भी देखे: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने किया गिरफ्तार, सुबह से चल रही थी रेड