दिल्ली व अन्य जगहों पर भूकंप के झटकों ने उड़ाई लोगों की नींद
पीएम मोदी ने लोगों को सावधान रहने की अपील की
नई दिल्ली, 17 फरवरी : राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस करने के कारण लोगों में भारी बेचैनी और अफड़ा दफड़ी वाला माहौल देखने को मिला। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप से फिलहाल किसी प्रकार की क्षति होने या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। एनसीआर में सुबह 5.37 बजे आए भूकंप के झटकों के बाद लगभग 8.02 बजे बिहार के सीवान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार में रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 रही।
भूकंप के झटकों के बाद लोग काफी सहमे हुए दिखाई दिए. ऊंची-ऊंची इमारतों लोग से निकलकर बाहर आ गए। भूकंप के समय तेज आवाज भी सुनाई दिया। तेज आवाज की वजह से पक्षियों के बीच भी हलचल देखी गई. वो पेड़ से उडने लगे। पीएम मोदी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों की ओर से सभी जगहों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दिल्ली में सुबह 5:36 पर पहला झटका महसूस किया गया. ये जमीन से 5 किलोमीटर अंदर भूकंप का केंद्र रहा. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 दर्ज की गई। यानी तीव्रता थोड़ी ज्यादा होती तो खतरनाक मंजर देखने को मिल सकता था. हालांकि, किसी तरह के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
दिल्ली व अन्य जगहों पर भूकंप के झटकों ने उड़ाई लोगों की नींद
पीएम मोदी ने लोगों को सावधान रहने की अपील की
63