21
चंडीगढ़, 30 सितंबर 2025: हिमालयन जोन में भूकंपीय गतिविधियां तेज हो रही हैं। 30 सितंबर 2025 की सुबह म्यांमार में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया है। भारत के मणिपुर, नागालैंड और असम तक इसका असर महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि ये झटके सुबह करीब 6:10 बजे आए। भूकंप का केंद्र मणिपुर के पास जमीन से महज 15 किलोमीटर नीचे था।
इसके अलावा, तिब्बत में भी उसी दिन 3.3 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया है। जिसका केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था। विशेषज्ञों का कहना है कि हिमालयन क्षेत्र में लगातार ऐसे झटके आ रहे हैं।
ये भी देखे: म्यांमार में भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता