Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, अचानक आए भूकंप से सहम उठे लोग

by Nishi_kashyap
भूकंप के झटके

नई दिल्ली,10 जुलाई,2025: गुरुवार सुबह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इसके साथ ही दिल्ली-नोएडा समेत मेरठ, गाजियाबाद और बागपत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए । मिली जानकारी के अनुसार करीब 9 बजे भूकंप आया जो करीब दस सेकंड तक रहा।अचानक आए इस भूकंप के कारण लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल गए। वहीं ज्यादातर लोगों को भूकंप खत्म होने के बाद पता चला कि भूकंप आया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट ने हरियाणा के झज्जर जिले को इस भूकंप का केंद्र बताया गया है। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर करीब 4.01 मापी गई है।

अचानक आए भूकंप से सहम गए लोग

देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और नोएडा में लोग गुरुवार की सुबह अचानक भूकंप के झटके महसूस होने पर सहम गए। इन सभी जिलों में झटके महसूस किए गए। यह झटके करीब 10 सेकंड तक चले जिससे डरकर लोग अपने ऑफिस और घरों से निकलकर बाहर आ गए। बताया जा रहा है की इससे पहले भी 17 फरवरी को भूकंप आया था। सुबह करीब 9 बजे एक बार फिर से इसी तरह से भूकंप के झटके आए। बिल्डिंगों में छत के पंखे हिलने लगे। जो लोग सड़क पर थे उन्हे भी यह झटके महसूस हुए।

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र भूकंप के कारण लोग सहमे हुए है। हालाँकि गनीमत रही कि भूकंप की त्रीवता 4.1 थी। जिस कारण कोई नुकसान नहीं हुआ यदि ये थोड़ा ओर ज्यादा होती तो इस भूकंप से काफी नुकसान हो सकता था।

यह भी पढ़े: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: यूपी ने रचा इतिहास, एक दिन में लगाए 37.21 करोड़ पौधे

You may also like