नई दिल्ली, 17 अक्टूबर : बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 280.04 अंक चढक़र 81,781.40 अंक पर और एनएसई निफ्टी 58.2 अंक की बढ़त के साथ 25,029.50 अंक पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार करने लगे।सेंसेक्स 210.87 अंक की गिरावट के साथ 81,265.97 पर और निफ्टी 116.15 अंक फिसलकर 24,848.25 अंक पर आ गया, जिस कारण शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई, लेकिन जल्द ही विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के कारण उन्होंने शुरुआती बढ़त खो दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा जापान का निक्की 225 नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।
बृहस्पतिवार को शुरूआती कारोबार में रही तेजी
54
previous post