एशियाई बाजारों में उतार चढ़ाव के कारण कई शेयर रहे लाभ में
मुंबई, 23 जनवरी : एशियाई बाजारों में उतार चढ़ाव के कारण कई शेयर जहां लाभ में रहे, वहीं कई नुकसान में भी रहे। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जोमैटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे। हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अदाणी पोर्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर नुकसान में रहे, वहीं घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। इसी तरह बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.87 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,202.12 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी भी 64.7 अंक या 0.27 प्रतिशत फिसलकर 23,090.65 अंक पर रहा। हालांकि, बीएसई सेंसेक्स ने जल्द ही नुकसान की भरपाई कर ली और 152.54 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,557.53 अंक पर, जबकि निफ्टी 37.10 अंक या 0.16 प्रतिशत चढक़र 23,192.45 अंक पर कारोबार करने लगा। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।
एशियाई बाजारों में उतार चढ़ाव के कारण कई शेयर रहे लाभ में
66