55
नई दिल्ली, 24 सितम्बर : मेरिट लिस्ट में कुछ बदलाव होने के कारण बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद ने एडमिशन प्रक्रिया को रद्द किया गया है। बिहार राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कोर्स के पहले राउंड के एडमिशन को रद्द कर दिया गया है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। दरअसल, यह मामला तांती जाति के अभ्यर्थियों से जुड़ा है। बिहार सरकार ने तांती जाति को पान स्वासी से हटाकर आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) कोटे में पुनर्स्थापित करने का आदेश दिया है। पहले, तांती जाति के छात्रों को एससी कोटे में अंकित किया गया था। अब उन्हें ईबीसी कोटे में शामिल किया गया है। इस बदलाव के चलते कुल 30 अभ्यर्थियों का कोटा बदला गया, जिससे 21 अगस्त को जारी मेरिट लिस्ट में बदलाव हुआ। इसलिए इसे रद्द किया गया है।