घने कोहरे के कारण दीवार से टकराई कार, चार की मौत

कार केपीछे आ रहा ट्रक भी पलटा

by TheUnmuteHindi
घने कोहरे के कारण दीवार से टकराई कार, चार की मौत

घने कोहरे के कारण दीवार से टकराई कार, चार की मौत
कार केपीछे आ रहा ट्रक भी पलटा
हरियाणा, 4 जनवरी : घने कोहरे के कारण जहां लोगों का जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त नजर आ रहा है, वहीं हादसों में भी दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। इस कोहरे के कारण उकलाना-सुरेवाला चौक पर आज (शनिवार) सुबह धुंध के चलते भीषण सडक़ हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि धुंध की वजह से एक कार सूरेवाला चौक स्थित दीवार से जा टकराई। उसके पीछे आ रही कार उसी में जा भिड़ी तथा उसके बाद पीछे से आ रहा ट्रक भी यह देखकर ब्रेक लगाया तो वह भी पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इन दिनों घने कोहरे के कारण हादसों में लगातार वृ़द्धि हो रही है, कोहरा इतनाघना होता है कि आगे कुछ भी नजर नहीं आ रहा, जिस कारण कई लोगों ने अब तक अपनी जान गंवाई है।

You may also like