घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के कारण 30 कंपनियां रही नुकसान में

by TheUnmuteHindi
घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के कारण 30 कंपनियां रही नुकसान में

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के कारण 30 कंपनियां रही नुकसान में
मुंबई, 17 जनवरी : घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को आई गिरावट के कारण सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस तथा एक्सिस बैंक के शेयर में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। इसी तरह विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक स्तर पर सुस्त रुख बाजार में गिरावट का कारण बने। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 485 अंक की गिरावट के साथ 76,557.79 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 144.75 अंक फिसलकर 23,167.05 अंक पर रहा। इसके विपरीत, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, नेस्ले और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

You may also like