चक्रवात दाना को लेकर रेलगाडिय़ों का परिचालन किया रद्द

by TheUnmuteHindi
चक्रवात दाना को लेकर रेलगाडिय़ों का परिचालन किया रद्द

नई दिल्ली, 24 अक्तूबर : चक्रवात दाना को लेकर पूर्वी और दक्षिण पूर्वी रेलवे ने चक्रवात के मद्देनजर 24 और 25 अक्तूबर को एक्सप्रेस व लोकल मिलाकर 300 से अधिक रेलगाडिय़ों के परिचालन को रद्द कर दिया। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात के शुक्रवार तडक़े ओडिशा के भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच तट से टकराने की आशंका है और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। चक्रवात ‘दाना’ रौद्र रूप में दिखने लगा है। अब यह ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य की लगभग आधी आबादी प्रभावित होने का खतरा है। उधर, ओडिश और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में बुधवार को व्यापक वर्षा हुई जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने 24 और 25 अक्तूबर को दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाडग़्राम, कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

You may also like