कसोल में नशा तस्करी का बड़ा खुलासा, ANTF ने युवक से 44 ग्राम मेथ और चरस की जब्त

by Manu
ड्रग्स

कसोल, 02 अक्तूबर 2025: हिमाचल प्रदेश के कसोल इलाके में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) कुल्लू की टीम ने गश्त के दौरान चनार बेहड़ क्षेत्र में एक युवक को दबोच लिया। उसके पास से 44.10 ग्राम मेथाम्फेटामाइन (मेथ) और 11.35 ग्राम चरस बरामद हुई, जो इलाके में सनसनी फैला रही है।

आरोपी की पहचान तुषार गुप्ता (23 वर्ष) रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है। बुधवार को सादे लिबास में गश्त पर निकली ANTF टीम को संदिग्ध हरकतें दिखीं जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। तलाशी में नशीले पदार्थ मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने थाना मनीकरण में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ANTF DSP हेमराज वर्मा ने कहा, “नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीमें लगातार अलर्ट पर हैं।”

ये भी देखे: कसोल से दिल्ली जा रही वोल्वो बस से जब्त हुई चरस की खेप, एक आरोपी गिरफ्तार

You may also like