सिरसा,22 मार्च 2025: शुक्रवार को सीआईए ऐलनाबाद की टीम ने नशा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सूचना मिलने पर टीम ने सिरसा के नाई वाली ढाणी चतरगढ़ पट्टी इलाके से एक कार में सवार दो युवकों को पकड़ा है। कार से 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। यह हेरोइन टेप से पैक थी।
जिसमें पाकिस्तान का 10 रुपये का आधा नोट मिला जिसे हवाला के जरिए पैसा भेजने में इस्तेमाल किया जाता है।
पकड़े गए युवकों की पहचान 19 वर्षीय अभिषेक जो सिरसा के नाईवाली ढाणी का रहने वाला है और 21 वर्षीय प्रदीप जो बठिंडा पंजाब के नरुआना का निवासी के रूप में हुई है । पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश चंद्र और उनकी टीम ने इन युवकों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई है।
जब पुलिस गश्त कर रही थी। तब उन्होंने एक कार को अपनी तरफ आते हुए देखा था। पुलिस को देखकर युवकों ने कार घुमाने की कोशिश की जिससे पुलिस को उन पर शक हो गया था। पुलिस ने एक अधिकारी की मौजूदगी में कार की तलाशी ली और उसमें से आठ पैकेट हेरोइन बरामद किए गए है ।
पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे यह हेरोइन पंजाब से खरीदकर लाए थे और इसे सिरसा और आसपास के इलाकों में सप्लाई करना था। हेरोइन के साथ पाकिस्तान करंसी नोट मिलने से पुलिस को शक है कि इसका पाकिस्तान से कनेक्शन हो सकता है। मामले की गंभीरता से जांच जारी है और दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह भी देखे: ड्रग्स के खिलाफ जंग: मोहाली में ड्रग्स रैकेट पर पुलिस ने की सख्ती