डॉ. नवजोत कौर ने की भाजपा नेता तरनजीत ङ्क्षसह संधू से भेंट

by TheUnmuteHindi
डॉ. नवजोत कौर ने की भाजपा नेता तरनजीत ङ्क्षसह संधू से भेंट

अमृतसर, 4 नवंबर : राजनीतिज्ञ नवजोत ङ्क्षसह सिद्धू के पत्नी डॉ. नवजोत कौर द्वारा अमृतसर मेें भाजपा नेता तरनजीत ङ्क्षसह संधू से भेंट करने पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। जानकारी के अनुसार डॉ. नवजोत कौर द्वारा गत दिवस तरनजीत ङ्क्षसह संधू से भेट की गई। इस मुलाकात के दौरान सिद्धू दंपती की बेटी राबिया सिद्धू भी साथ थी। जैसे ही तरनजीत सिंह संधू ने यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के मन में कई शंकाएं उत्पन्न होने लगीं। संधू ने लिखा समुद्री हाउस में डॉ. नवजोत से मिलना और अमृतसर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना एक सुखद अनुभव रहा।

You may also like