वाशिंगटन, 06 नवंबर 2025: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों की बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। ट्रंप ने गुरुवार को मीडिया से बात की। वे बोले कि वे जल्द ही भारत का दौरा करेंगे।
ट्रंप ने पीएम मोदी को बेहतरीन इंसान बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के फायदे के लिए हम आगे बढ़ रहे हैं। मैं भारत आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
ट्रंप ने व्यापार समझौते का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड की बातें अभी चल रही हैं। कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं। लेकिन हमारी टीम इन पर काम कर रही है।
पिछले कुछ समय से दोनों देश व्यापार पर चर्चा कर रहे हैं। अमेरिका भारत से बाजार ज्यादा खोलने को कहता है। भारत कृषि और तकनीक में अमेरिकी छूट चाहता है। ट्रंप के समय में कई सौदों पर बात हुई थी। लेकिन मतभेदों की वजह से वे पूरे नहीं हुए।
ये भी देखे: डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर लगाया 245 फीसदी टैरिफ, जाने इसके पीछे की वजह