डोनाल्ड ट्रंप ने की प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी व्हाइट हाउस जाएंगे दौरे पर
अमेरिका, 28 जनवरी : अमेरिका के ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सोमवार को फोन पर हुई बातचीत के बारे में पूछे जाने पर कहा कि, ‘‘(मोदी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान) सभी विषयों पर चर्चा हुई। बता दें कि राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनकी आखिरी विदेश यात्रा भारत की थी। ट्रंप और मोदी के बीच अच्छे मित्रवत संबंध हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ बैठक के लिए संभवत: फरवरी में ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) आएंगे। ट्रंप ने सोमवार को फ्लोरिडा से ‘ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ लौटते समय एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से कहा, ‘‘आज सुबह (सोमवार) मेरी उनसे लंबी बातचीत हुई। वह संभवत: अगले महीने फरवरी में ‘व्हाइट हाउस’ आएंगे। भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने की प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी व्हाइट हाउस जाएंगे दौरे पर
52