घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को की गई गिरावट दर्ज

सेंसेक्स और निफ्टी में रही गिरावट

by TheUnmuteHindi
घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को की गई गिरावट दर्ज

घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को की गई गिरावट दर्ज
सेंसेक्स और निफ्टी में रही गिरावट
मुंबई, 20 दिसंबर : घरेलू बाजारों में पिछले कई दिनों से उतार चढ़ाव के कारण काफी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार के रुझानों में सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। टाइटन, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयरों में तेजी आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की फायदे में रहे। घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.08 अंक फिसलकर 79,003.97 अंक पर और एनएसई निफ्टी 63.8 अंक की गिरावट के साथ 23,887.90 अंक पर आ गया। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,224.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
कल बाजार में रही थी बड़ी गिरावट
अमेरिका के फेडरल रेट्स में कटौती और दुनियाभर के बाजारों में गिरावट का असर कल यानी गुरुवार (19 दिसंबर) को भारत के शेयर बाजार पर भी देखने को मिली। सेंसेक्स 964 अंकों की गिरावट के साथ 79,218 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 247 अंक नीचे 23,951 के स्तर पर बंद हुआ। बैंक, मेटल और ढ्ढञ्ज शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी बैंक, मेटल और ढ्ढञ्ज सभी इंडेक्स 1त्न से ज्यादा नीचे रहे। हालांकि, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.5त्न से ज्यादा की तेजी रही। बाजार में बिकवाली से निवेशकों की वेल्थ 2.61 लाख करोड़ रुपए घट गई। 19 दिसंबर को क्चस्श्व पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 449 लाख करोड़ रुपए रहा गया। 18 दिसंबर को यह लगभग 452 लाख करोड़ रुपए था।

You may also like