कांग्रेस में सिर्फ सत्ता की बेचैनी : दिलीप जायसवाल

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस में सिर्फ सत्ता की बेचैनी : दिलीप जायसवाल

कांग्रेस में सिर्फ सत्ता की बेचैनी : दिलीप जायसवाल
पटना, 7 दिसंबर : बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने किसान आंदोलन के बारे में कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद यह किसान आंदोलन पूरी तरह से विफल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आंदोलन किसानों का नहीं, बल्कि विशेष शक्तियों का आंदोलन था, जो देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे थे। किसानों के नाम पर इस आंदोलन को चलाया गया, लेकिन असल में इसके पीछे कुछ और ही ताकतें थीं जो देश में अशांति फैलाना चाहती थीं। उन्होनें पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर कड़ा जुबानी प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस में सत्ता की बेचैनी है और इसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। राहुल गांधी देश का नमक खा रहे हैं, लेकिन विदेशों में जाकर हमारे देश को बदनाम कर रहे हैं। यह देश के लिए एक शर्मनाक स्थिति है।

You may also like