बिहार के गया में फैला डायरिया, दो बच्चों सहित तीन की मौत

by TheUnmuteHindi
बिहार के गया में फैला डायरिया, दो बच्चों सहित तीन की मौत

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर : बिहार के गया जिला में डायरिया को प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब डायरिया के कारण दो बच्चों सहित तीन की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है, जबकि अन्य 50 गंभीर रूप से बीमार हैं। इस संबंधी जानकारी देते संबंधित डॉक्टर ने बताया कि बोधगया थाना क्षेत्र के मंझौली गांव में डायरिया के प्रकोप के कारण 7-10 साल की उम्र के दो बच्चों की मौत हो गई। साथ ग्रामीण नरेश यादव की पत्नी की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, बोधगया प्रखंड के मंझौली गांव में डायरिया फैलने से गांव में दहशत व्याप्त है। बीते दो दिनों में दो बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गए। दस्त और उल्टी की शिकायत पर ग्रामीण आसपास के निजी क्लीनिक में इलाज करा रहे है। वहीं बोधगया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल की टीम गांव पहुंची है। जहां चिकित्सकों की टीम कैंप कर रही है।उन्होंने लोगों को भी पूरी तरह जागरूकता प्रयोग करने की अपील की है तथा ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत अस्पताल में दिखाने के लिए कहा है।

You may also like