डीएचएल कंपनी का विमान एक मकान पर गिरने से हुआ हादसा

by TheUnmuteHindi
डीएचएल कंपनी का विमान एक मकान पर गिरने से हुआ हादसा

डीएचएल कंपनी का विमान एक मकान पर गिरने से हुआ हादसा
विलनियस, 25 नवंबर – लिथुआनिया की राजधानी के निकट एक मकान के ऊपर डीएचएल एक कंपनी का विमान गिरने से हादसा हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पार्सल एवं कूरियर सेवा प्रदान करने वाली जर्मनी की कंपनी डीएचएल का एक मालवाहक विमान सोमवार को सुबह लिथुआनिया की राजधानी के निकट एक मकान के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लिथुआनिया पुलिस के प्रमुख ने कहा कि विमान विलनियस हवाई अड्डा पर उतरने से कुछ समय पहले दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान कुछ सौ मीटर तक फिसला। दुर्घटना में मकान के आसपास के आवासीय ढांचों में आग लग गई और मकान को भी नुकसान पहुंचा। लिथुआनिया हवाई अड्डा प्राधिकरण ने विमान की पहचान ‘जर्मनी के लीपजिंग से विलनियस हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाले डीएचएल मालवाहक विमान के रूप में की।’ इसने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि दमकल सेवा के एक ट्रक सहित विलनियस की आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं।

You may also like