धीरेंद्र शास्त्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, बुखार में भी हिंदू एकता पदयात्रा जारी

by Manu
dhirendra shashtri

चंडीगढ़, 13 नवंबर 2025: बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू एकता पदयात्रा सातवें दिन भी आगे बढ़ रही है। हरियाणा के पलवल जिले के खटेला सराय गांव में शास्त्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे सड़क पर ही गिर पड़े।

डॉक्टर ने जब चेकअप किया तो उनका बुखार 100 डिग्री से ज्यादा निकला। डॉक्टर ने दो दिन आराम की सलाह दी। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने दवा लेने के कुछ मिनट बाद ही यात्रा फिर शुरू कर दी।

उनका यह हौसला देखकर यात्रियों में नया जोश आ गया। शास्त्री जी ने कहा कि यह यात्रा हिंदू एकता के लिए है। बीमारी से रुकना नामुमकिन है।

इससे पहले यात्रा में उन्होंने आतंकवाद पर भी तीखा बयान दिया। बोले कि हिंदू एक होंगे तो धमाके नहीं होंगे। शास्त्री ने सवाल उठाया की आतंकवाद की घटनाओं में एक ही कौम का नाम क्यों आता है। यह सवाल हर हिंदू के मन में उठना चाहिए।

ये भी देखे: अनंत अंबानी की 170 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी, धीरेंद्र शास्त्री भी हुए शामिल

You may also like