देवेंद्र फडणवीस लेंगे सीएम की कुर्सी के लिए शपथ

by TheUnmuteHindi
देवेंद्र फडणवीस लेंगे सीएम की कुर्सी के लिए शपथ

देवेंद्र फडणवीस लेंगे सीएम की कुर्सी के लिए शपथ
नई दिल्ली, 4 दिसंबर : महाराष्ट्र में सीएम की कुर्सी को लेकर चल रही खिंचतान के बाद अब समाचार प्राप्त हुआ है कि देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। फडणवीस 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले, बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने फडणवीस के नेतृत्व को समर्थन देते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया। महााष्ट्र में कल यानी गुरुवार शाम 5.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा और आज नेता तय कर लेंगे कि सदन का नेता कौन होगा।

You may also like