प्रधानमंत्री मोदी व अन्य मंत्रियों के समक्ष देवेंद्र फडणवीस, शिंदे व पवार ने ली शपथ

by TheUnmuteHindi
प्रधानमंत्री मोदी व अन्य मंत्रियों के समक्ष देवेंद्र फडणवीस, शिंदे व पवार ने ली शपथ

प्रधानमंत्री मोदी व अन्य मंत्रियों के समक्ष देवेंद्र फडणवीस, शिंदे व पवार ने ली शपथ
मुंबई, 5 दिसंबर : मुंबई के आजाद मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा भाजपा नीत ‘महायुति’ के हजारों समर्थकों के सामने देवेंद्र फडणवीस ने एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भारतीय जनता पार्टी नीत ‘महायुति’ गठबंधन के नेताओं एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। यह कार्यक्रम 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब दो सप्ताह बाद आजाद मैदान में आयोजित किया गया। किसी अन्य मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिपरिषद का विस्तार अगले सप्ताह नागपुर में राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जे पी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में आए, जिनमें योगी आदित्यनाथ, नीतीश कुमार, हिमंत विश्व शर्मा, मोहन यादव और प्रमोद सावंत शामिल थे। समारोह में अभिनेता शाहरुख खान और मुकेश अंबानी सहित बॉलीवुड और भारतीय उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित थीं।

You may also like