बिहार में लालू प्रसाद यादव के बयान का देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब

कहा, लालू यादव के मुंगेरी लाल के हसीन सपने ही रहेंगे

by TheUnmuteHindi
बिहार में लालू प्रसाद यादव के बयान का देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब

बिहार में लालू प्रसाद यादव के बयान का देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब
कहा, लालू यादव के मुंगेरी लाल के हसीन सपने ही रहेंगे
नई दिल्ली, 2 जनवरी : बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के मुखी लालू प्रसाद यादव ने गत दिनों एक सवाल के जवाब में कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए विपक्षी गठबंधन के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं, जिसको लेकर आज महाराष्ट्रीय के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लालू यादव के इस बयान का जवाब दिया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लालू यादव पर कटाक्ष किया है। उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पाला बदलने की अटकलों को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं है, ये मुंगेरी लाल के हसीन सपने ही रहेंगे। फडणवीस ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तमाम घटक दल एकजुट हैं। एनडीए के बीच बिखराव की ताक में लगे विपक्षी दलों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। जानकारी के अनुसार बिहार में नीतीश कुमार पाला बदलने के कारण अक्सर आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। पिछली बार उन्होंने एनडीए का दामन छोडक़र लालू प्रसाद यादव की पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल से हाथ मिला लिया था। हालांकि, कुछ ही महीने के बाद लालू ने एक बार फिर भाजपा के साथ सरकार बनाने का फैसला लिया। एक और बार खेमा बदलने के सवालों पर नीतीश कई बार कह चुके हैं कि वे दो बार गलतियां कर चुके हैं, अब वे भाजपा के साथ ही बन रहेंगे। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के बयान को पूरी तरह झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा कि नीतिश कुमार पूरी तरह भाजपा के साथ हैं और रहेंगे।

You may also like