दिल्ली, 12 मई 2025: उत्तरी दिल्ली के संगम पार्क क्षेत्र में एक रॉ मटेरियल प्रोसेसिंग से निकलने वाले कथित जहरीले धुएं के कारण सोमवार को एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
पुलिस के अनुसार संगम पार्क इलाके में ‘DSIDC शेड’ नंबर 63 में बाइक हॉर्न निर्माण इकाई के मालिक हरदीप सिंह सुबह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर जिसकी उम्र 38 साल है , 16 साल के बेटे जगदीश सिंह और 15 साल की बेटी हरगुल कौर के साथ शेड पर पहुँचे बाद में पुलिस नियंत्रण कक्ष को घटना की सूचना दी गई थी। जिसके बाद जब वे वहाँ पहुंचे तो चारों की हालत खराब थी। उन्होंने बताया कि हरदीप सिंह, जगदीश सिंह और हरगुल कौर को हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि हरप्रीत कौर को दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस को घटना के बारे में तब पता चला जब एक पीड़ित ने अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी, जिन्होंने पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि शेड को सील कर दिया गया है और मामला दर्ज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: BREAKING NEWS: दिल्ली एयरपोर्ट पर अलर्ट-138 उड़ानों को किया गया रद्द!