डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि ने जिले में चीनी डोर की बिक्री और उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए
उपमंडल मजिस्ट्रेट, ई.ओ व बीडीपीओ को चाइनीज डोर के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश
संगरूर, 22 दिसंबर : डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप ऋषि ने व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए सभी उप मंडलों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चाइनीज डोर के खिलाफ सख्त तलाशी अभियान चलाने का आदेश दिया है।
डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप ऋषि ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा चाइनीज डोर की बिक्री व प्रयोग पर रोक लगाने के निर्देश जारी करने के बावजूद भी देखने में आ रहा है कि कई पतंगबाज, राहगीरों व अन्य लोगों की जान को खतरे में डालकर प्लास्टिक की डोर का प्रयोग कर रहे हैं, जिसे सख्ती से रोका जाना चाहिए। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप ऋषि ने जिला संगरूर के सभी सब-डिवीजनों के एसडीएम, नगर कौंसिलों के ई.ओज व ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस मामले में जांच करके चाइनीज डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप ऋषि ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो दुकानदार चाइनीज डोर बेचकर लोगों व पक्षियों की कीमती जान को खतरे में डाल रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पतंग उड़ाने के शौकीन बच्चे व युवा शौक पूरा करने के लिए सरकारी आदेशों की अनदेखी न करें, क्योंकि संगरूर जिले में चाइनीज डोर की बिक्री, प्रयोग व भंडारण पर प्रतिबंध है और यदि कोई व्यक्ति इनका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि ने जिले में चीनी डोर की बिक्री और उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए
उपमंडल मजिस्ट्रेट, ई.ओ व बीडीपीओ को चाइनीज डोर के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश
61