डिप्टी कमिश्नर ने जारी किया इट राइट वाकाथोन ( सैर) और इट राइट मेले का पोस्टर

20 फरवरी को समूह शहरवासियों को मेले में शामिल होने का दिया हार्दिक न्योता

by TheUnmuteHindi

पटियाला, 19 फरवरी : पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव ने जिला प्रशाशन और फूड और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब के सहयोग के साथ आयोजित किये जा रहे मेले का पोस्टर जारी किया। यह मेला 20 फरवरी को त्रिपड़ी पार्क मेन बाजार नजदीक सिवल डिस्पेंसरी में आयोजित किया जा रहा है। मेले की शुरुआत इट राइट वाकाथोन ( सैर) सुबह 7:00 बजे से वाकाथोन की समाप्ति तक की जाएगी और सुबह 10 बजे से 4 बजे तक इट राइट मेला आयोजित किया जायेगा। इस मौके उनके साथ जिला सेहत अफसर गुरप्रीत कौर भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यह मेला मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान और सेहत मंत्री पंजाब डा. बलबीर सिंह के योग्य दिशा निर्देशों अनुसार करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इट राइट सैलफी पुआइंट, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक प्रोग्राम, जिला पटियाला के प्रसिद्ध भोजन के फूड स्टाल, फूड सेफ्टी आन विल्स प्रदर्शनी, रिटैलस के स्टाल और प्रदर्शनी मेले का आकर्षण केंद्र होंगे।

You may also like