डिप्टी कमिश्नर दफ्तर ने सुखमनी साहिब के पाठ और शब्द कीर्तन के साथ जिला प्रबंधकीय काम्प्लैक्स में मनाया नया साल
– डिप्टी कमिश्नर की तरफ से नए वर्ष की शुभकामनाएं
– जिला प्रशास्निक काम्प्लैक्स में काम करते सफाई सेवकों को बांटे कंबल
पटियाला : नए नए वर्ष 2025 की आमद मौके डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के समूह अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से यहां जिला प्रशास्निक काम्प्लैक्स के कमेटी रूम में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। इस उपरांत भाई प्रिंसपाल सिंह के रागी जत्थे ने रसभिन्ना गुरबानी कीर्तन श्रवण करवाया। इस दौरान जिला प्रशास्निक काम्प्लैक्स में काम करते सफाई सेवकों को डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव की तरफ से कंबल बांटे गए।
इस मौके डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव ने समूह अधिकारियों और कर्मचारियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते न्योता दिया कि जिस तरह समूह अधिकारियों और कर्मचारियों ने पिछले वर्ष में अपनी ड्यूटी ईमानदारी, तनदेही और पूरी लगन के साथ निभाई, इस नए वर्ष में भी सभी मुलाजिम अपने फर्ज और सौंपी गई ड्यूटी समर्पण भावना के साथ निभाएं। डा. प्रीति यादव ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं, कि हर विभाग का अधिकारी और कर्मचारी, नए वर्ष में लोग सेवा को समर्पित रहेगा और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की तरफ से बनाई योजनाएं और प्रोग्रामों का लाभ, लाभपात्रियोंं को निचले स्तर तक पहुंचता करने के लिए अपना योगदान डालेगा।
इस मौके ए.डी.सी. (ज) ईशा सिंगल, एस.डी.एम. नाभा डा. इस्मत विजय सिंह, एस.डी.एम. पटियाला मनजीत कौर, एस.डी.एम. राजपुरा अविकेश गुप्ता, एस.डी.एम पातड़ां अशोक कुमार, एस.डी.एम दुधनसाधां कृपालबीर सिंह, एस.डी.एम समाना तरसेम चंद, मुख्य मंत्री फील्ड अफसर नवजोत कौर, जिला माल अफसर नवदीप सिंह, तहसीलदार कुलदीप सिंह समेत बड़ी संख्या अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिरकत की।
डिप्टी कमिश्नर दफ्तर ने सुखमनी साहिब के पाठ और शब्द कीर्तन के साथ जिला प्रबंधकीय काम्प्लैक्स में मनाया नया साल
डिप्टी कमिश्नर की तरफ से नए वर्ष की शुभकामनाएं
60