अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने तलाक के लिए दी अर्जी

विशेष अदालत मेें दायर की देश छोडऩे के लिए अर्जी

by TheUnmuteHindi
अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने तलाक के लिए दी अर्जी

अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल असद की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी ने तलाक के लिए दी अर्जी
विशेष अदालत मेें दायर की देश छोडऩे के लिए अर्जी
नई दिल्ली। सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद को रूसी अधिकारियों की तरफ से लगाए गए गंभीर प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। हालांकि उनके शरण अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन उन्हें मॉस्को छोडऩे या राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूसी अधिकारियों ने उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली है, जिसमें 270 किलोग्राम सोना, 2 अरब डॉलर नकद और मॉस्को में 18 संपत्तियां शामिल हैं। उनके मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं, अब उनकी पत्नी अस्मा अल-असद ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। बशर अल-असद की पत्नी रूस में नहीं रहना चाहती हैं और वापिस लंदन जाना चाहती हैं। जानकारी के अनुसार अपदस्थ सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद की पत्नी अस्मा अल-असद ने तलाक के लिए अर्जी दी है और यूनाइटेड किंगडम लौटने की इच्छा व्यक्त की है।

देश छोडऩे के लिए विशेष अदालत से मांगी इजाजत
बता दें कि बशर अल असद की पत्नी अस्मा अल-असद मॉस्को में व्यतीत हो रहे अपने जीवन से खुश नहीं है,जहां असद निर्वासन में रह रहे हैं। अस्मा ने कथित तौर पर देश छोडऩे के लिए विशेष इजाजत मांगी है, इसके लिए उन्होंने रूसी अदालत में आवेदन किया है, उनके आवेदन का फिलहाल रूसी अधिकारियों की तरफ से इंतजार किया जा रहा है। कपल के तीन बच्चे हैं, हाफिज, जीन और करीम। सीरियाई विद्रोह शुरू होने के बाद से अस्मा ने कथित तौर पर अपने बच्चों के साथ लंदन में निर्वासन की मांग की है क्योंकि उनके पास वहां की नागरिकता भी है।

You may also like