अमेरिका में अप्रवासियों के निर्वासन का कार्य हुआ शुरू
सैन्य विमानों में देश के बाहर छोड़ा जा रहा अप्रवासियों को
अमेरिका, 25 जनवरी : अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद अप्रवासियों का निर्वासन का कार्य शुरू हो गया है। बता दें कि पदभार ग्रहण करने के मात्र चार दिन के भीतर ही, देश ने सैन्य विमानों का उपयोग करते हुए अवैध अप्रवासियों के लिए निर्वासन उड़ानें शुरू कर दी हैं। अवैध आप्रवासियों का सामूहिक निर्वासन, ट्रंप के प्रचार अभियान के प्रमुख चुनावी वादों में से एक रहा है। इसके तहत, ट्रंप ने एक शासकीय आदेश पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें सूचना जारी की गई है कि भविष्य में बिना दस्तावेज वाले अप्रवासियों से पैदा होने वाले बच्चों को नागरिक नहीं माना जाएगा।
भारत ने किया अपना रुख साफ
वहीं दूसरी ओर भारत ने भी अवैध अप्रवास के खिलाफ अपना रुख दोहराया है, विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह संयुक्त राज्य अमेरिका या दुनिया में कहीं भी उचित दस्तावेज के बिना रहने वाले या अधिक समय तक रहने वाले भारतीय नागरिकों की वापसी की सुविधा प्रदान करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि हम अवैध अप्रवास के खिलाफ हैं, खासकर इसलिए क्योंकि यह संगठित अपराध के कई रूपों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि केवल अमेरिका में ही नहीं, बल्कि दुनिया में कहीं भी रहने वाले भारतीयों के लिए, यदि वे भारतीय नागरिक हैं और वे निर्धारित समय से अधिक समय तक रह रहे हैं, या वे उचित दस्तावेजों के बिना किसी विशेष देश में हैं, तो हम उन्हें वापस ले लेंगे, बशर्ते कि वे हमारे साथ दस्तावेज साझा करें ताकि हम उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि कर सकें और यह सुनिश्चित कर सकें कि वे वास्तव में भारतीय हैं। यदि ऐसा होता है, तो हम चीजों को आगे बढ़ाएंगे और उन्हें भारत वापस लाने में सहायता करेंगे।
अमेरिका में अप्रवासियों के निर्वासन का कार्य हुआ शुरू
सैन्य विमानों में देश के बाहर छोड़ा जा रहा अप्रवासियों को
83