77
जम्मू, 31 अगस्त : जम्मू कश्मीर में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) को फिर से झटका लगा है नामांकन करने वाले आजाद के 10 प्रत्याशियों में से चार ने नाम वापस ले लिए हैं। नाम वापस लेने वाले उम्मीदवार आजाद का गढ़ कहे जाने वाले डोडा, रामबन और किश्तवाड़ क्षेत्र से हैं। इस क्षेत्र में अब सिर्फ अब्दुल मजीद वानी ही डोडा विधानसभा क्षेत्र में आजाद का झंडा थामे नजर आ रहे हैं। दूसरे चरण के लिए नामांकन का दौर फिलहाल चल रहा है।