सलमान खान से रंगदारी मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

by TheUnmuteHindi
सलमान खान से रंगदारी मांगने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

मुंबई, 24 अक्टूबर : पिछले हफ्ते मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर बालीवुड अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग वाला एक धमकी भरा संदेश मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में जमशेदपुर में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और एक टीम गुवाहाटी रवाना की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया, ‘वर्ली पुलिस की एक टीम हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। उसे आगे की कार्रवाई के लिए मुंबई ले आया जाएगा।’ पिछले हफ्ते मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर सलमान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग वाला एक धमकी भरा संदेश मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गौर हो कि बाद में उसी नंबर से माफी मांगने की भी बात सामने आई थी।

You may also like