दिल्ली में जहरीली हुई हवा, डॉक्टरों की सलाह—8 हफ्ते के लिए छोड़ दें शहर, 69% परिवार प्रभावित

by Manu
दिल्ली हवा

दिल्ली, 03 नवंबर 2025: सर्दियों की दहलीज पर पहुंचते ही राजधानी दिल्ली की हवा फिर से जहर बन गई है। सरकारी प्रयास और बड़े-बड़े दावे प्रदूषण के आगे फीके पड़ रहे हैं। चिकित्सक अब खुलकर कह रहे हैं कि अगर आप अपनी जान बचाना चाहते हैं तो अस्थायी रूप से छह से आठ सप्ताह के लिए दिल्ली छोड़कर किसी स्वच्छ हवा वाले इलाके में चले जाएं।

यह सलाह न सिर्फ सांस रोगियों के लिए है, बल्कि हर उस परिवार के लिए जो रोज इस जहरीले कोहरे से जूझ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली के 69 प्रतिशत घरों में कम से कम एक सदस्य खांसी, जुकाम या बुखार की चपेट में है। अस्पतालों की ओपीडी में सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या पिछले दो हफ्तों में 40 प्रतिशत तक उछल चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह जहरीला मिश्रण लंबे समय में जानलेवा साबित हो सकता है।

ये भी देखे: Delhi Weather News: दिल्ली में तेज हवाएं के साथ बारिश के आसार

You may also like