दिल्ली में सर्दी का असर बढ़ा, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर लुढ़का, AQI 362 के साथ प्रदूषण बरकरार

by Manu
दिल्ली तापमान

दिल्ली, 25 नवंबर 2025: बढ़ते कोहरे और सर्द हवाओं के बीच मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि ठंड आगे भी बढ़ेगी और तापमान और नीचे जाएगा।

कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा लेकिन इससे दृश्यता पर ज्यादा असर नहीं पड़ा।

मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिन भर आसमान साफ रहेगा और धूप छिटक-छिटक कर खिली दिखेगी।

दूसरी ओर हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं आया। सुबह 9 बजे आईक्यू एयर ने AQI 364 मापा जबकि सीपीसीबी ने 362 रिकॉर्ड किया। यह स्तर बहुत खराब श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले छह दिनों तक दिल्ली का AQI इसी हालत में बना रहेगा।

ये भी देखे: Delhi Rain: दिल्ली में बारिश से तापमान 7 डिग्री लुढ़का, 7 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल?

You may also like