दिल्ली, 25 अक्टूबर 2025: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी साजिश को विफल करते हुए दो ISIS के खूंखार गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों आतंकी दिवाली के त्योहारी सीजन में राजधानी के व्यस्त इलाकों में विस्फोट करने की योजना बना रहे थे। पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (स्पेशल सेल) प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का सीरिया-तुर्की बॉर्डर से सक्रिय एक विदेशी हैंडलर से सीधा संपर्क था। दोनों ने दक्षिण दिल्ली के प्रमुख मॉल सहित कई भीड़भाड़ वाले स्पॉट्स की रेकी की थी और त्योहारों के बहाने धमाका करने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को खुफिया इनपुट मिला था, जिसके आधार पर अभियान चलाया गया।
ये भी देखे: मुंबई एयरपोर्ट से ISIS के 2 आतंकी गिरफ्तार, भारत में इस्लामिक राज बनाना मकसद