दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अपराधियों को किया गिरफ्तार

फायरिंग में बाल बाल बचे पुलिस कर्मी

by TheUnmuteHindi
दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अपराधियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद अपराधियों को किया गिरफ्तार
फायरिंग में बाल बाल बचे पुलिस कर्मी
नई दिल्ली, 29 दिसंबर : दिल्ली पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाई गई मुहिम को आज समय बड़ी सफलता प्राप्त हुई, जब पुलिस अधिकारियों द्वारा कई अपराधिक मामलों में वांछित आरोपी को धर दबोचा गया। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के बाद दो मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो डकैती और करीब कई अन्य आपराधिक मामलों में शामिल थे। आरोपियों की पहचान रोहित कपूर और रिंकू के रूप में हुई है। रोहित कपूर द्वारका जिले का कुख्यात अपराधी है, जबकि रिंकू पश्चिमी दिल्ली के ख्याला का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों आरोपियों से पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है। इस संबंधी अन्य जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को मादीपुर इलाके में इन दोनों अपराधियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में कई टीमों को तैनात किया। रविवार की सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस को दोनों संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा, लेकिन वे भागते हुए पुलिस पर गोलियां चलाने लगे। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसका पुलिस द्वारा भी जवाब दिया गया।
पुलिस कर्मचारियों को लगी गोली लेकिन बाल बाल बचे
इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, लेकिन किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई तथा वह बाल बाल बच गए। वहीं, पुलिस की गोली से दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने कहा िक इनसे और पूछताछ भी की जा रही है।

You may also like