नई दिल्ली, 8 नवंबर : सलमान रुश्दी की किताब को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अफसर बैन को लेकर कोई भी नोटिफिकेशन पेश करने में नाकाम रहे। इससे माना जा सकता है कि बैन का आदेश मौजूद ही नहीं है। इसलिए हाईकोर्ट ने सलमान रुश्दी की विवादास्पद किताब ‘द सैटेनिक वर्सेज’ के इम्पोर्ट मामले पर आज सुनवाई की। हाईकोर्ट ने इंपोर्ट पर लगा बैन अब हटा दिया है। दरअसल राजीव गांधी ने 1988 में सलमान रुश्दी की विवादास्पद किताब ‘द सैटेनिक वर्सेस’ के इम्पोर्ट पर बैन लगाया था। इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई। जस्टिस रेखा पल्ली और सौरभ बनर्जी की बेंच ने यह फैसला बीते 5 नवंबर को सुनाया था।अदालती आदेश के अनुसार, भारत सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि आयात प्रतिबंध आदेश सही नहीं था, इसलिए इसे प्रस्तुत नहीं किया जा सका। अदालत ने कहा कि उसके पास यह मानने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है कि ऐसी कोई अधिसूचना मौजूद नहीं है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान रुश्दी की किताब से हटाया बैन
61
previous post