Delhi Blast: NAAC ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी को फर्जी मान्यता दिखाने पर भेजा नोटिस

by Manu
अल-फलाह यूनिवर्सिटी

फरीदाबाद, 13 नवंबर 2025: राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। परिषद ने पाया कि विश्वविद्यालय ने अपनी वेबसाइट पर गलत मान्यता दिखाई। यह दिल्ली विस्फोट की जांच से जुड़ा विश्वविद्यालय है। अधिकारी बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

NAAC ने नोटिस में कहा कि विश्वविद्यालय ने NAAC से मान्यता नहीं ली है। आवेदन भी नहीं किया फिर भी वेबसाइट पर तीन कॉलेजों को NAAC A ग्रेड का बताया।

इन कॉलेजों पर गलत मान्यता दिखाने का आरोप

1. अल-फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (1997 से, NAAC A ग्रेड)।

2. ब्राउन हिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (2008 से)।

3. अल-फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (2006 से, NAAC A ग्रेड)।

कारण बताओ नोटिस में लिखा है “यह बिल्कुल गलत है और जनता, खासकर अभिभावकों, छात्रों और हितधारकों को गुमराह कर रहा है।”

NAAC ने विश्वविद्यालय से स्पष्टीकरण मांगा है। निर्देश दिया है कि वेबसाइट और सार्वजनिक दस्तावेजों से NAAC मान्यता वाली सारी जानकारी हटा दें।

ये भी देखे: दिल्ली ब्लास्ट केस में फरीदाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, संदिग्ध कार बरामद

You may also like