दिल्ली विधान सभा चुनाव : सुबह 7 बजे 70 सीटों पर मतदान शुरू
दिल्ली पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
नयी दिल्ली, 5 फरवरी : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे 70 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया, जिसको लेकर लोगों में भी भारी उत्साह पाया जा रहा है। चुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती मतदाताओं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल थे। सुबह-सुबह वोट डालने वालों में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा और दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर. एलिस वाज भी शामिल रहीं। बता दें कि राजधानी दिल्ली में आज (05 फरवरी) यानी बुधवार सुबह सात बजे से सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। उधर, दिल्ली पुलिस ने चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आज राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
दिल्ली विधान सभा चुनाव : सुबह 7 बजे 70 सीटों पर मतदान शुरू
दिल्ली पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
13
previous post