रक्षा मंत्रालय ने सेना के अधिकारियों से इंटरव्यू को लेकर जारी की एडवायजरी

by Manu
रक्षा मंत्रालय

नई दिल्ली, 03 मई 2025: रक्षा मंत्रालय ने सैन्य अधिकारियों और उनके परिवारों की गोपनीयता की रक्षा के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सेवारत या रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के निजी आवासों या उनके परिवारों से बिना आधिकारिक अनुमति के साक्षात्कार लेने से बचा जाए। साथ ही, उनके आवासीय पते, परिवार के सदस्यों की तस्वीरें या अन्य निजी जानकारी, जो सार्वजनिक हित में न हो, को प्रकाशित या प्रसारित न किया जाए।

रक्षा मंत्रालय के एडवाइजरी में बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे चल रहे अभियानों के दौरान वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों पर मीडिया की कवरेज उनकी पेशेवर भूमिकाओं से आगे बढ़कर उनके निजी जीवन और परिवार तक पहुंच गई है। कुछ मामलों में मीडियाकर्मियों ने अधिकारियों के घर जाकर उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की और व्यक्तिगत मुद्दों पर अनधिकृत कवरेज की।

MEDIA ADVISORY

MEDIA ADVISORY 2

रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियां न केवल गोपनीयता का उल्लंघन करती हैं, बल्कि सुरक्षा के लिए भी खतरा हो सकती हैं। इसलिए, मीडिया से अनुरोध है कि सैन्य अधिकारियों और उनके परिवारों की निजता का सम्मान करें और केवल आधिकारिक अनुमति के साथ ही ऐसी जानकारी साझा करें।

ये भी देखे: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत करेगा अपने रक्षा बजट में वृद्धि, युद्ध की तैयारी

You may also like