रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, LOC का दौरा किया

by chahat sikri
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भुज, 16 मई 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज गुजरात के भुज में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) स्टेशन का दौरा किया है। यह दौरा भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद किया गया है।  जिसमें पाकिस्तान की बहुमूल्य सैन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया और आतंकी ढांचे को नष्ट किया गया है।

पाकिस्तान ने भुज के वायुसेना स्टेशन को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया था।  जिसे भारत के मजबूत वायु रक्षा नेटवर्क ने बिना किसी नुकसान के रोक दिया।

श्री सिंह कल जम्मू-कश्मीर गए और नियंत्रण रेखा (LOC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी ।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की!

You may also like