100
देहरादून, 25 नवंबर : भारतीय पुलिस ने उच्च पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके दीपक सेठ को अब उत्तराखंड के नए डीजीपी के तौर पर तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार दीपम सेठ भारतीय पुलिस सेवा के 1995 बैच के अधिकारी हैं। 21 नवंबर को सचिव गृह शैलेश बगोली ने केंद्र को पत्र लिखकर वरिष्ठ आईपीएस दीपम सेठ को राज्य के लिए कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया था। इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसचिव संजीव कुमार ने आइपीएस दीपम सेठ को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया था। वर्ष 2022 में उन्होंने आईआईटी रुडक़ी से पीएचडी की। दीपम सेठ ने एसपी टिहरी गढ़वाल, एसपी ज्योतिबा फुले नगर, सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी, कोसोवो में प्रोजेक्ट मैनेजर, कोसोवो ऑर्गनाइज्ड क्राइम ब्यूरो, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, सेनानायक 6वीं बटालियन पीएसी मेरठ के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।