खनौरी बार्डर पर डल्लेवाल का मरन व्रत जारी, हालत नाजुक
पटियाला, 7 : संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल का आज 11वें दिन खनौरी सरहद पर मरन व्रत जारी है और उनकी हालत लगातार नाजुक हो रही है। फिर भी उनके हौसले बुलंद हैं।
इस मौके बातचीत करते जगजीत सिंह डलेवाल ने कहा कि पहले केंद्रसरकार कहती थी कि उनको किसानां की ट्रैक्टर ट्रालियों पर इतराज है, इसलिए किसान बिना ट्रैक्टर ट्रालियों से दिल्ली आ सकते हैं लेकिन आज जब 101 किसानों का जत्था शंभू बौर्डर से दिल्ली की ओर बढ़ा तो सरकार द्वारा किसानों पर आंसु गैस के गोलेछोड़े गए तथा कैमिकल वाले स्प्रे का इस्तेमाल किया गया और पुलिस द्वारा की गई इस हिंसक कार्रवाई में दर्जन जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि खनौरी बार्डर से जत्थे दिल्ली भेजने का कोई प्रोग्राम नहीं है लेकिन इसके बावजूद खनौरी बाड्रर से ऊचाना तक 3 जगहों पर पुलिस द्वारा भारी बैरीकेटिंग की गई है तथा हजारों पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं, जिस करण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान नेताओं ने कहा किखनौरी व शंभू मोर्चांे को लगातार मजबूत किया जा रहा है तथा दोनों मोर्चांे के नेता बातचीत करके आगे वाली रणनीति का ऐलान करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि सभी किसान सुचेत रहें और मोर्चांे पर मजबूती बनाए रखें।
खनौरी बार्डर पर डल्लेवाल का मरन व्रत जारी, हालत नाजुक
142