नई दिल्ली,22 जुलाई, 2025: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को रक्षाबंधन 2025 से पहले राहत भरी खबर मिल सकती है। ताज़ा महंगाई आंकड़ों को देखते हुए, जुलाई 2025 के लिए महंगाई भत्ते में 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है। बतादें की यह बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग के अंतर्गत की जाएगी, जिससे देशभर के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत मिलेगी।
वर्ष में दो बार होता है DA संशोधन
सरकार साल में दो बार– फरवरी-मार्च और सितंबर-अक्टूबर में– महंगाई भत्ते की समीक्षा करती है। घोषित दरें जनवरी और जुलाई से लागू मानी जाती हैं। इस साल मार्च में सरकार ने DA में 2% की वृद्धि की थी, जिससे कुल दर 55% हो गई थी। DA सक्रिय कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि पेंशनर्स को यही राशि DR (Dearness Relief) के रूप में मिलती है।
कब होगा अंतिम फैसला ?
जानकारी के लिए आपको बतादें की सरकार द्वारा DA में वृद्धि का फैसला जुलाई 2025 के CPI-IW आंकड़ों के आधार पर लिया जाएगा। यदि CPI-IW में मामूली वृद्धि होती है, तो केंद्र सरकार अगस्त या सितंबर में 3-4% की हाइक की घोषणा कर सकती है। इससे रक्षाबंधन से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: यूपी में बाढ़ का कहर! खतरे के निशान से ऊपर पहुँचा गंगा का जलस्तर