नई दिल्ली, 25 अक्टूबर :ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना ने अपना कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनसार गत दिवस भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया के सुबह तक जारी रहने की संभावना है। तटीय जिलों भद्रक, केंद्रपाड़ा, बालासोर और निकटवर्ती जगतसिंहपुर जिले में हवा का वेग अचानक बढ़ गया जिसकी रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई और चक्रवात के प्रभाव से बहुत भारी बारिश हुई।राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय में भी पेड़ों के उखडऩे की खबरें मिली हैं। अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, हालांकि चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया एक घंटे से अधिक समय पहले ही शुरू हो गई थी, जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा।
ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना ने दी दस्तक
91