नवी मुंबई, 6 मई 2025: एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नवी मुंबई पुलिस के साइबर सेल के नाम पर कथित तौर पर फर्जी ईमेल आईडी बनाने और बैंकों को लक्षित खातों को फ्रीज करने का निर्देश देने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जानिए सच्चाई सामने कैसे आई
उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी की यह गतिविधि तब सामने आई जब एक बैंक ने हाल ही में साइबर सेल से संपर्क कर उसे प्राप्त ईमेल की प्रामाणिकता की पुष्टि की है।
अधिकारी ने बताया कि सत्यापन करने पर पता चला कि ईमेल साइबर सेल द्वारा नहीं भेजा गया था। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि कई बैंकों को ऐसे ईमेल भेजे गए थे। आरोपी ने साइबर सेल के आधिकारिक संचार चैनल जैसा एक फर्जी ईमेल पता सावधानीपूर्वक बनाया था और इसका इस्तेमाल कई बैंकों को गुमराह करने के लिए किया था।
उसने बैंकों से झूठे बहाने बनाकर कुछ ग्राहकों के खाते फ्रीज करने के लिए कहा था।भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 318(1) (धोखाधड़ी), 336 (जालसाजी) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: मुंबई में भीषण सड़क हादसा! बस की टक्कर से व्यक्ति का हाथ कट गया